पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्क में बाइक चोरी करने का आरोपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम ने एक व्यक्ति को मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी अनिल उर्फ कालिया है। वह राजस्थान के चुरू जिला के भेंसहली का रहने वाला है। उसने लाला हुकमचंद जैन स्मृति पार्क से अक्टूबर 2018 में एक मोटर साइकिल चोरी की थी।

वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम ने उसे गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोटर साइकिल बरामद कर ली। अदालत ने पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
खबरें और भी हैं...