पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Action On Vehicles Carrying Passengers Illegally Three Private Vehicles Were Impounded

अवैध तौर पर सवारियां ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई, तीन निजी गाड़ियां इम्पाउंड कीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अारटीए अधिकारी साथ रहे, अलग अलग मार्गों पर 18 वाहनाें की जांच

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा शुक्रवार काे निजी वाहनाें पर कार्रवाई से वाहन मालिकाें व चालकाें में हड़कंप मच गया। इस टीम में अारटीए विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। पिछले कई दिनाें से निजी बसाें, जीपाें व अन्य कुछ वाहन मालिकाें द्वारा गैर कानूनी तरीके से सवारियां ढाेने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे सरकार व प्रशासन काे लाखाें का चूना लग रहा था। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीमाें ने अलग-अलग मार्गाें पर सवारियां ढाेने वाले वाहनाें काे राेककर जांच की। कुल 18 वाहनाें की जांच की। कागजाें की कमी व परमिट टैक्स नहीं भरने के अाराेपी वाहन संचालकाें के खिलाफ माैके पर ही कार्रवाई की गई। उड़नदस्ते ने 3 बलेराे गाड़ियाें काे जब्त कर अाजाद नगर थाने में खड़ा करवा दिया। वहीं अन्य वाहनाें संचालकाें पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना कर चालान किया गया। ये कार्रवाई राजगढ़ राेड, ताेशाम राेड, कैमरी राेड, सिरसा राेड स्थित मार्गाें पर हुई।

यहां यह उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनाें से जीपाें अाैर कुछ प्राइवेट बसाें के खिलाफ कानून नियम ताक पर रखकर सवारियां ढाेने की शिकायतें अा रही थीं। हालांकि अारटीए की अाेर से पहले कई बार कार्रवाई हाे चुकी है, लेकिन सीएम विंडाे अाैर सीएम अाॅफिस शिकायत जाने के बाद से सरकार व प्रशासन ने सख्ती दिखाई। अारटीए विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध ताैर पर सवारियां ढाेने वाले कुछ वाहन चालक परमिट टैक्स नहीं भर रहे तथा कुछ वाहन नियमाें काे धत्ता बताकर ज्यादा सवारियां ढाे रहे थे।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई से हड़कंप

खबरें और भी हैं...