पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News After Four Defeats The Bet Finally Crossed For The First Time Bjp Backed Chhabildas Kedia Became Pradhan

चार बार हार के बाद आखिरकार बाजी पार... पहली बार भाजपा समर्थित छबीलदास केडिया बने प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लगातार चार बार हार के बाद छबीलदास केडिया ने अाखिर इस बार दी ग्रेन मर्चेंट्स एसाेसिएशन के चुनाव में बाजी मार ली। यह पहली बार भाजपा समर्थित की जीत है। नई अनाज मंडी में रविवार काे हुए चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हुअा। छबीलदास केडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशाेक गुप्ता जाखाेद वाले काे 70 वाेटाें से हराया अाैर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। सचिव पद के लिए राजीव बंसल ने अमित बंसल काे 88 वाेटाें से हराया।

इसी तरह अनाज मंडी की अन्य अांतरिक इकाइयाें स्कूल, अस्पताल अाैर मंदिर समितियाें के चुनाव भी साथ हुए। महाराज अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल संस्था में प्रधान पद के लिए पंकज रावलवासिया ने नरेश कुमार खारिया हाे मात दी। सचिव पद पर प्रतीक बंसल ने विनाेद कुमार कालवास काे हराया। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल अस्पताल संस्था के प्रधान पद के चुनाव में अनिल जैन ने मनाेज गाेयल काे हराया। इस तरह श्री सत्य नारायण शिव मंदिर समिति में नंदकिशाेर डाबड़ा नंदू ने अनिल भाटिया काे हराकर प्रधान हासिल किया। हालांकि यह अनाज मंडी का आंतरिक चुनाव था, लेकिन जिंदल हाउस, विधायक कमल गुप्ता अाैर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल बजरंग दास गर्ग की नजर इस चुनाव पर थी। मंडी से बाहर शहर के सीए अाैर व्यापारी भी कहीं न कहीं इस चुनाव से जुड़े थे। हिसार नई अनाज मंडी में हुए रविवार काे हुए चुनाव पूरी प्रक्रिया 11 लाेगाें के हाथ में थी, जिन्हाेंने शांतिपूर्ण अाैर निष्पक्ष चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाई। इनमें रामकिशन बाल्किया, तीन बार के लगातार प्रधान रहे पवन गर्ग असरावा, जगदीश गाेदारा, बजरंग असरावा, संत कुमार, संजय नागपाल, सुरेंद्र न्याैली, वेद प्रकाश अग्रवाल, अनूप बिजला, विजय कुमार, विक्रम सिंह अाैर जसपाल सिंह शामिल हैं।

जानिए.... किसकाे मिले कितने वाेट (कुल वाेट 311)

पद जीते वोट हारे वोट रद्द वोट

दा ग्रेन मर्चेन्ट्स एसाेसिएशन का चुनाव

प्रधान छबीलदास केडिया 189 अशाेक गुप्ता जाखाेद 119 3

सचिव राजीव बंसल 198 अमित बंसल 110 3

महाराज अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल संस्था

प्रधान पंकज रावलवासिया 173 नरेश कुमार खारिया 136 2

सचिव प्रतीक बंसल 171 विनाेद कुमार 140 2

महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल अस्पताल संस्था

प्रधान अनिल जैन 170 मनाेज गाेयल 140 1

सचिव केशव गाेयल सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।

श्रीसत्य नारायण शिव मंदिर समिति

प्रधान नंदकिशाेर डाबड़ा नंदू 171 अनिल कुमार भाटिया 138 2

सचिव राजीव मित्तल काे पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया था।

व्यापारियाें, अाढ़तियाें अाैर पुलिस का रहा पूरा सहयाेग

मार्केट कमेटी के चेयरमैन महावीर जांगड़ा तथा मंडी एसाे. के जिला प्रधान पवन गर्ग असरावां ने कहा कि इस शांतिपूर्ण अाैर निष्पक्ष चुनाव में सभी व्यापारियाें, अाढ़तियाें अाैर पुलिस प्रशासन का पूरा सहयाेग रहा।

विजयी जुलूस में हाेली से एक दिन पहले उड़ाया रंग-गुलाल

नई अनाज मंडी में एसाे. चुनाव के बाद मंडी में विजयी उम्मीदवाराें ने जीत का जश्न मिठाई बांटकर मनाया अाैर हाेली से एक दिन पहले रंग गुलाल उड़ाया। ढाेल नगाड़ाें के साथ मंडी में ही जुलूस निकाला।

राजीव बंसल बने सचिव, अनाज मंडी की अस्पताल, स्कूल अाैर मंदिर समिति के पदाधिकारी भी चुने गए

दी ग्रेन मर्चेंट्स एसाे. चुनाव

केडिया के परिवार में प|ी पूर्व पार्षद ताे पुत्र वधू हैं पार्षद

नवनियुक्त प्रधान बने सेक्टर-14 वासी छबीलदास केडिया की प|ी गायत्री केडिया पूर्व में नगर पार्षद रह चुकीं हैं। वहीं पुत्रवधू कविता केडिया वर्तमान में नगर पार्षद हैं। कविता केडिया भाजपा की टिकट पर वार्ड 2 से नगर पार्षद का चुनाव जीती थीं। खुद छबीलदास केडिया मंडी एसाेसिएशन चुनाव में पहले 4 बार किस्मत अाजमा चुके हैं, लेकिन कामयाबी उन्हें इस बार ही मिली है।

अनाज मंडी में चुनाव में जीत के बाद प्रधान छबीलदास केडिया के साथ अन्य संस्थाअाें के प्रधान पंकज रावलवासिया, अनिल जैन अाैर नंदकिशाेर नंदू व अन्य।

{ सभी 311 वोटर्स ने किया मतदान

{ केडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशाेक गुप्ता काे 70 मतों से हराया

नई मंडी एसाे. के प्रधान बने छबीलदास केडिया का स्वागत करते व्यापारी तथा सेल्फी लेती उनकी पुत्रवधू एवं पार्षद कविता केडिया।
खबरें और भी हैं...