पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News After Increasing The Fare Of Autorickshaw Drivers The Municipal Corporation Will Now Run Six More City Buses

ऑटोरिक्शा चालकों के किराया बढ़ाने के बाद अब नगर निगम छह और सिटी बसें चलाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{गर्मियों में सुबह 6 से रात 10 बजे तक

{सर्दियों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक

ऑटो यूनियन के किराया बढ़ाने के बाद नगर निगम ने पब्लिक की डिमांड के चलते शहर में 6 सिटी बसें और चलाने का फैसला लिया है। नगर निगम ने इसके लिए रूट फाइनल कर दिए हैं जिसको लेकर कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों की अनुमति भी मिल चुकी है। जल्द ही निगम अधिकारी अलग-अलग रूटों पर 6 और बसों के लिए टेंडर लगाया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन सिटी बसों में सफर करने वाले शहरवासियों पर सफर के दौरान होने वाला आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। इस बार कैंट जाने वाली बसें सातरोड के इनसाइड रोड से जाएंगी यानी सीधे बाइपास नहीं जाएंगी। दूसरा इस बार तोशाम रूट पर जाने वाली बस जिंदल अस्पताल के सामने से जाएगी। यानी जिंदल अस्पताल जाने वाली सवारियों को सुविधा मिलेगी। बसों का टेंडर तीन साल के लिए किया जाएगा। इसमें लो फ्लोर 16 से 22 सीटर बसें होंगी। गर्मियों में सिटी बसों का टाइम सुबह 6 से रात 10 बजे तक रहेगा। सर्दियों में सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इन रूटों पर बसें चलानी होगी।

खबरें और भी हैं...