पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hansi News Haryana News After Up Two Youths Including Hansa Chitta Were Caught On The Target Of Smugglers Of Rajasthan

यूपी के बाद राजस्थान के तस्करों के निशाने पर हांसी क्षेत्र, चिट्टा सहित दो युवक पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान के नशा तस्करों की नजर हांसी पर है। सीआईए ने नशीले पदार्थ की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 209 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। हांसी क्षेत्र ज्यादातर उत्तर प्रदेश के नशा तस्करों का गढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों से यहां स्मैक की सप्लाई की जाती रही है। पुलिस ने कुछ बड़े तस्करों को पकड़ा और सलाखों के पीछे भेजा तो तस्करी में कुछ कमी आई। अब राजस्थान के नशा तस्कर पकड़ में आए हैं, जो चिट्टा लेकर सप्लाई करने आ रहे थे। सीआईए को सूचना मिली थी कि दो युवक नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। वह एक गाड़ी में सवार हैं। सूचना पर सीआईए ने जाल बिछाया। रामपुरा के पास नाकाबंदी की। मुखबिर द्वारा बताई गई गाड़ी मौके पर आई तो रुकवाया गया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। तलाशी में युवकों को कब्जे से 290 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवकों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए युवक संजय और महेंद्र हैं। दोनों राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके के खारा खेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे यह जानने का प्रयास करेगी कि वह किसे चिट्टा सप्लाई करने आए थे। कितनी बार पहले चिट्टा सप्लाई करने के लिए आ चुके हैं और नशीला पदार्ध कहा से लेकर आते हैं।

खबरें और भी हैं...