पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर राज्य में अग्रसेन भवन का निर्माण होगा : गर्ग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में वैश्य समाज के लोगों की एक प्रदेश स्तरीय बैठक हुई और समाज के लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। बैठक में प्रदेश के सभी राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया और अनेक मददों पर विस्तार से चर्चा की गई। गर्ग ने कहा कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट के नाम पर देश के हर राज्यों में महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण किया जाएगा। देश के राज्यों की सरकारों से बातचीत करके भवन बनाने के लिए जमीन लेने के लिए बात चल रही हैं। उस जमीन पर अग्रवाल समाज द्वारा जनता के हित में करोड़ों रुपए की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। ताकि आने जाने वाले यात्रियों के साथ साथ विवाह शादियों में भवन हर बिरादरी के काम आ सकें।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गर्ग ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से अग्रोहा धाम में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। जिसमें लगभग 3 करोड रुपए की लागत से कुलदेवी माता लक्ष्मी की गुम्बज का निर्माण पूरा हो चुका है और 20 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन जी के नाम से भव्य ऑडिटोरियम व म्यूजियम तैयार हो रहा है। म्यूजियम में अग्रवाल समाज के महापुरुष का चित्र जीवन सहित लगाया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 8 अप्रैल को अग्रोहा धाम में भव्य रुप से हनुमान जयंती का कार्यक्रम होगा और 8 अप्रैल को ही अग्रोहा विकास ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारी व जनरल बॉडी की मीटिंग रखी गई है। जिसमें अग्रोहा धाम में चल रहे विकास कार्य और आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने मांग की है कि सरकार ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कैंसर होस्पिटल खोलना चाहिए ताकि कैंसर के मरीज उपचार के अभाव में न सके। कैसर की बीमारी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में हास्पिटल की सख्त जरूरत है। इस बैठक में अग्रोहा धाम के संरक्षक नंद किशोर गोयन्का, महासचिव किशन खारिया, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल, धीरज कुमार, मनोज खारिया, सौरभ गर्ग, महेश कुमार मुथरा, जेपी अग्रवाल, संदीप कुमार, मुकेश जैन, प्रेम गर्ग, डा. खेमचंद महता आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...