पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखंड पाठ साहिब का समापन आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाला | खेड़ी बर्की में गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंडपाठ साहिब का 15 मार्च को समापन होगा। यह जानकारी देते हुए सेवादार जय सिंह बजाज ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया था जिसका समापन 15 मार्च को होगा। श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन बाबा खानचंद सेवा समिति खेड़ी बर्की व गांव की संगत के सहयोग से किया गया। सत्संग में रागी संत अमरजीत सिंह भोला नानकसर, सिंघाड़ा, करनाल वाले व गुरुद्वारा सिंह सभा हिसार से कुलदीप सिंह अपनी वाणी से आई हुई संगत को सत्संग से निहाल करेंगे।
खबरें और भी हैं...