- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Alert About Kareena Doctors And Other Staff Cancellation Of Vacations Till Further Orders In Civil Hospital Can Be Found In Emergency Itself
काेराेना काे लेकर अलर्ट : सिविल अस्पताल में आगामी आदेशों तक डाॅक्टर और अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द, इमरजेंसी में ही मिल सकेंगी
कोरोना वायरस को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाकर जहां लाेगाें से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। वहीं अब काेराेना काे लेकर आगामी आदेश तक सिविल अस्पताल के डाॅक्टराें से लेकर अन्य स्टाफ की छुट्टियां आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। यही नहीं इमरजेंसी भी घाेषित कर दी है। अधिकारियाें ने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
काेराेना वायरस काे लेकर लाेगाें में हाेव्वा बना हुअा है। हालांकि प्रदेश में अभी तक एक भी केस काेराेना का सामने नहीं अाया है। स्वास्थ्य से लेकर अन्य विभाग के अधिकारी लाेगाें काे जागरूकता अभियान के माध्यम से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। काेराेना के बारे में स्वास्थ्य मुख्यालय से सिविल सर्जन काे पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि आगामी आदेश तंक इमरजेंसी में ही डाॅक्टर और अन्य स्टाफ काे छुट्टी मिल सकेगी। यही नहीं मास्क के गैर जरूरी इस्तेमाल पर भी राेक लगाने काे कहा है। कहा कि मास्क काे अलमारी में रखा जाएं, ताकि मरीज और अन्य लाेगाें में भय का माहाैल पैदा न हाे। इसके अलावा निजी लैब संचालकाें काे भी संदिग्ध मरीज के मिलने पर तुरंत सूचना देने काे कहा गया है। कहा कि यदि मरीज के संबंध में निजी लैब के संचालक ने सूचना छिपाई ताे उसके खिलाफ भी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी काे अलर्ट रहने काे भी कहा गया है।