ऑल हरियाणा आइस स्केटिंग एसो. के लोहान बने दूसरी बार अध्यक्ष
ऑल हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को चुनाव अधिकारी डीसी भाटी की देखरेख में कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से बिजेंद्र लोहान को एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नरेश सेलपाड़ महासचिव चुने गए। चेतना मान फरीदाबाद को उपप्रधान, नगर पालिका नारनौंद के पूर्व चेयरमैन शमशेर सैनी को कोषाध्यक्ष, आइस स्केटिंग के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद राजकपूर गुरुग्राम व मुकेश बत्रा को सह सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दर्शन सिंह व देवेंद्र नेहरा रोहतक को सदस्य मनोनीत किया गया। लोहान ने बताया कि एसोसिएशन जिले से लेकर राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताएं करा चुकी हैं। यह एसोसिएशन एकमात्र ऐसा खेल संघ है जो अपने खिलाडिय़ों का बीमा करा रही है। एसोसिएशन की तरफ से जल्द ही गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी ताकि खिलाडिय़ों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सके।