पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News All Power Corporation Workers Union Expressed Anger Over Privatization At The Conference

अाॅल पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने सम्मेलन में निजीकरण पर जताया रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आॅल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन मुख्यालय हिसार का द्विवार्षिक सम्मेलन स्थानीय राजगढ़ रोड एससी कार्यालय के प्रागंण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति पर अाक्राेश जताया गया। सम्मेलन में जगमिन्दर पूनिया को तीसरी बार सर्वसम्मति से सर्कल सचिव चुना गया। अतिरिक्त सर्कल सचिव टीएस दिलबाग जांगड़ा काे बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान सूबेसिंह कादियान ने की। सम्मेलन में केन्द्र, राज्य सरकार, बिजली निगमों मैनेजमेंट की निजीकरण व कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की गई। मीटिंग में राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव व राज्य सचिव जयदेव गुलिया ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं कर रही है। संवेदनहीन बनी हुई है। संवेदनहीनता के खिलाफ कर्मचारी वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतारू है। निगम मैनेजमेंट हरियाणा सरकार के फैसले समान काम, समान वेतनमान को अभी तक अपने कच्चे कर्मचारियों का लागू नहीं कर पाई। कहा कि बिजली निगम के ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ 18 मार्च को पूरे प्रदेश में एसडीओ के माध्यम से मुख्य सचिव बिजली विभाग हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपें जाएंगे। सम्मेलन में निर्णय लिया कि 22-23 मार्च को सिरसा में राज्य सम्मेलन में पूरे सर्कल के सभी प्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस माैके पर सर्कल सचिव सुभाष गुर्जर, नकुल सिंह, ईश्वर पूनिया, सुरेंद्र हुड्डा, ओम प्रकाश वर्मा, रमेश जोहरड़, विजेन्द्र पूनिया, सर्कल सचिव महेश दहिया, विकास तिवारी, अशोक सैनी, दिलबाग जांगड़ा, सुरेश रोहिल्ला, संदीप सिवाच, सुरेंद्र यादव माैजूद रहे।

मांगों के पूरा न हाेने पर एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता काे सौंपा ज्ञापन

हिसार | एचएसईबी वर्कर यूनियन ने शुक्रवार काे हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के टीएस सर्कल के प्रांगण में प्रदर्शन िकया। विभागीय अधिकारियाें पर कर्मचारियाें की सामान काम, सामान वेतन और अन्य मांगाें काे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अधीक्षक अभियंता आरके तायल को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने बताया कि एचवीपीएन में कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं की अनदेखी की जा रही हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को यूनियन के केंद्रीय परिषद के राज्य उपप्रधान जगदीश, प्रदेश उपमहासचिव मुकेश भ्याना व रविंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द समाधान किया जाए अन्यथा संगठन प्रबंध निदेशक पंचकूला का घेराव करने को मजबूर होगा।

आॅल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन के सम्मेलन में माैजूद कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...