- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Amarut Project Laying Of Water Lines In A Year Has Not Yet Been Done Agency Is Asking For Time Extension
अमरुत प्रोजेक्ट : एक साल में पानी की लाइन बिछाने का काम अभी हो पाया अाधा, एजेंसी मांग रही टाइम एक्सटेंशन
हिसार | अमरुत योजना के तहत शहर में पेयजल लाइन बिछाने का काम एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक एजेंसी केवल 60 किलोमीटर लाइन बिछा पाई है। शहर में एजेंसी काे करीब 120 किलोमीटर की लाइन बिछानी थी। मगर एजेंसी अभी भी करीब 60 किलोमीटर से ज्यादा और लाइन बिछानी बाकी है। गलियों को खोदकर छोड़ा गया है, इसके कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अमरुत योजना में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का काम जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। सीवरेज लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में हैं जबकि पेयजल लाइन बिछाने वाली एजेंसी अभी तक सिर्फ 50 फीसदी ही काम पूरा कर पाई है। सातरोड में सबसे बुरा हाल : अमरुत योजना के तहत सबसे अधिक कार्य वार्ड नंबर 11 में किया जाना है। इस वार्ड में छोटी व बड़ी सातरोड दोनों पंचायतों को शामिल किया गया था। पूरे गांव में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सातरोड की मुख्य गलियां टूटी होने के कारण अब बारिश में दलदल बन चुकी है, जिनसे वाहन लेकर तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अब एजेंसी समयावधि बढ़ाने की कर रही मांग : पेयजल लाइन बिछाने का काम इसी साल फरवरी में पूरा किया जाना था। मगर तय समय में काम पूरा नहीं होने के कारण अब एजेंसी की ओर से समयावधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। जानकारों के अनुसार जिस गति से पेयजल लाइन बिछाई जा रही है, उस हिसाब से तो छह महीने में भी काम पूरा हो पाना मुश्किल है।