पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Amazon Online Shopping Private Limited Fake Of 25 Lakhs In The Name Of Partnership And Double Amount

एनाेजाॅन आॅनलाइन शापिंग प्राइवेट लि. में पार्टनरशिप और दोगुनी रकम देने के नाम पर ~25 लाख की ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मय्यड़ गांव के पोल्ट्री फार्म मालिक देशपाल िसंह, उसके पार्टनर निखिल औैर राहुल से एनाेजाॅन आॅनलाइन शापिंग प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर बनाने और जमा की गई रकम के बदले दोगुने रुपये देने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। खास बात यह रही कि ठगी करने वाला आरोपी फेसबुक के माध्यम से पोल्ट्री फार्म मालिक के संपर्क में अाया था। दोस्ती के बाद ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर खुद काे कंपनी का एमडी बताने वाले आशुतोष, लाेकेंद्र और कंपनी के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

मय्यड़ गांव के रहने वाले देशपाल सिंह ने पुलिस काे शिकायत करते हुए बताया कि हिसार के सेक्टर 13 में उसका पोल्ट्री फार्म है। बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती जयपुर के आशुतोष से हुई। आशुतोष ने बताया कि वह एनाेजाॅन आॅनलाइन शापिंग प्राइवेट लिमिटेड का एमडी है। कंपनी में पार्टनरशिप करने के लिए कहा। जिसके लिए उसकी हिसार के एक हाेटल में आशुतोष औैर एक अन्य सदस्य लाेकेश से मुलाकात हुई। जिसमें पार्टनर बनाने पर मुहर लगा दी। यहीं नहीं कंपनी के एप के माध्यम से बिल पर साै प्रतिशत कैश बैक और जमा की गई, रकम के माध्यम से दोगुनी रकम देने का दावा किया गया।

देशपाल का अाराेप है कि उसने अपने पार्टनर राहुल, निखिल के सहयाेग से अलग अलग तारीख में 25 लाख रुपये आशुतोष के बताए खाते में जमा करा िदए। अाराेप है कि अभी तक भी जमा किए गए रुपये वापस नहीं दिए गए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फेसबुक पर अनजान मैसेज करें ताे बहकावे में न अाएं : साइबर सेल के अनुसार ठगाें ने अब फेसबुक काे भी हथियार बनाना शुरू कर दिया है। अनजान द्वारा मेसेज करने पर उसके बहकावे में न अाएं। साइबर सेल से भी ठगाें की शिकायत करें। हालांकि साइबर सेल ठगाें की जांच में लगा है। जल्द ही ठगाें काे पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...