पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राचीन शीतला माता मंदिर सजा,कल तक लगेगा मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सैनियान मोहल्ला स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मेले की तैयारी पूरी हाे गई है। श्री शीतला माता सप्तमी के पावन मौके पर यह मेला 16 मार्च तक चलेगा। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मंदिर की छटा देखते ही बनती है।

मेला सहसंयोजक रवि सैनी जमालपुरिया ने बताया कि श्री शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर माता के भक्त रात को माता का भोजन जैसे पूरी, गुड़ के चावल, गुलगुले, स्वाली, मीठी दही आदि लेकर पूजा अर्चना के लिए
पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। बच्चों व बुजुर्ग भक्तों के लिए सेवादारों ने विशेष प्रबंध किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...