- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Anita Laborer39s Daughter Cook39s Daughter Tamanna Named Two Districts Roshan Jind Second In Judo And Hisar Got Third Place
मजदूर की बेटी अनीता तो कुक की बेटी तमन्ना ने किया दो जिलों का नाम रोशन, जूडो में जींद द्वितीय तो हिसार को दिलवाया तृतीय स्थान
प्रतियोगिता के दौरान अनिता, पूनम व तमन्ना।
हिसार | सीनियर हरियाणा स्टेट जूडो चैंपियनशिप-20 में हिसार की दो बेटियों ने दो जिलों का नाम रोशन किया। भिवानी में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में बालसमंद वासी अनिता लौरा ने जींद को द्वितीय तो सिविल अस्पताल के क्वार्टर में रहने वाली तमन्ना ने हिसार को तीसरा स्थान दिलवाया। वहीं दिल्ली से पहुंची कोच पूनम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
18 वर्षीय अनिता ने बताया कि इस खेल में अपने पिता रतन सिंह द्वारा प्रेरित करने के बाद गई। पिता ने बचपन से ही उसे खेल में आगे बढ़ने के लिए कहा। इसके बाद वह कुश्ती व जूडो में खेलने लगी, लेकिन जूडो इस कदर पसंद आया कि पिछले 6 महीने से केवल जूडो को ही समय दे रही है। अनीता जींद के दनौदा के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता गांव में ही मजदूर है। वह अपनी बहन के साथ ही दनौदा में रहती है व जींद के लिए खेलती है। वह अब तक 6 मेडल जीत चुकी है जिसमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। इस चैंपियनशिप में उसने 78 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
तमन्ना ने चैंपियनशिप में हिसार को तीसरा स्थान दिलवाया है। 19 वर्षीय तमन्ना 12 कक्षा की पढ़ाई ओपन से कर रही है, ताकि अपने खेल को पूरा समय दे सके। तमन्ना के पिता भगत बहादुर सिविल अस्पताल में कुक है व मां सविता देवी गृहिणी हैं। 3 साल पहले अपने चाचा से इंस्पायर होकर जूडो में जाने का मन बनाया तो पिता ने भी साथ दिया। इसके फलस्वरूप तमन्ना ने रूस में होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया व चौथे स्थान पर अपनी जीत का परचम लहराया। वह अब तक 2 गोल्ड व दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।