बाडोपट्टी के स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव
हिसार। बाडोपट्टी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अभिभावकों व ग्रामीणों का मनमोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपतराम रहे। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी कुलदीप सिहाग, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह, बहबलपुर की प्राचार्या सुनीता अहलावत ने शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों व ग्रामीणों के समक्ष उदाहरण दिया कि वे भी निजी स्कूलों की तुलना में कम नहीं है। समारोह में स्वच्छ गांव-स्वच्छ भारत टीम और योगा टीम ने भी प्रस्तुति देकर अपना योगदान दिया। मंच संचालन सतीश शर्मा ने किया ग्राम सरपंच मोनिका व उनके पति राजेश कुमार ने अपने बेटे प्रियांश का स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला कराते हुए अभिभावकों से आह्वान किया कि वे भी निजी स्कूलों की बजाए सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला कराएं। इस मौके पर रोजी गोयल, रामकिशन, राजेश, महेंद्र माैजूद रहे।