लूटपाट करने और बुजुर्ग को धक्का देकर गिराने का आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर लूटपाट करने और बुजुर्ग को धक्का देकर गिराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नारनौंद का रहने वाला कुलदीप उर्फ बीनू है। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। लूट की घटना 29 फरवरी को राजथल में हुई थी। वारदात ने दौरान आरोपी ने बुजुर्ग को धक्का भी दिया था, जिससे उनके सिर और कूल्हे पर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की और अदालत में पेश किया। अदालत ने पूछताछ जारी रखने के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी की गई नकदी और जेवरात बरामद करने के प्रयास करेगी।
पुलिस की हिरासत में लूट के आरोप में गिरफ्तार युवक।