पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से गिरकर मौसी व भांजा गंभीर रूप से घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा| अग्रोहा बरवाला मार्ग पर बाइक से गिरकर मौसी-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। जहां पर मौसी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों को दिये बयान में कालीरावण निवासी शिवचरण ने बताया कि वह तथा उसकी मौसी सरोज बाइक पर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए नया गांव गए थे और शाम को दोनों बाइक पर घर आ रहे थे तो रास्ते में नंगथला गांव के समीप सड़क की जर्जर हालत होने के कारण बाइक गिर गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें और भी हैं...