ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, दो घायल
हिसार | मिर्जापुर बाइपास के पास ऑटो रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी। इसमें सवार जीजेयू के कर्मचारी और महिलाएं घायल हो गईं। उपचार के लिए सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायल जीजेयू में माली सिवानी बोलान वासी जय सिंह ने बताया कि नियाणा गांव में एक कर्मी की मां के निधन पर शोक जताने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। मेरे साथ जीजेयू में कार्यरत माली महाबीर काॅलोनी वासी बलवंत, सुरेश, विजय, कप्तान, सूरजमल के अलावा दो-तीन महिलाएं थीं। जब मिर्जापुर बाइपास के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायल जय सिंह ने बताया कि कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया था।