करोना वायरस को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
करोना को सरकार द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर में लोगों को करोना वायरस के प्रति जागरुक करने को लेकर पंपलेट बांटे गए।
पर्चे में करोना से बचाव संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने शहर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना व मुख्य मार्ग पर जागरुकता अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में विदेश से आए हुए व्यक्ति को तुरंत स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले आएं। इसके अलावा करोना के लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें। घर से बाहर भ्रमण भी ना करें, खांसते व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें।
करोना वायरस के बारे लोगों को जानकारी देते अधिकारी।