पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेडक्राॅस की गतिविधियों का जागरूकता वाहन किया रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेडक्राॅस सोसायटी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीटीएम अश्वीर नैन ने शुक्रवार को रेडक्राॅस भवन से भारतीय रेडक्राॅस की कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीटीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जागरूकता वाहन में चलाई जा रही रेडक्राॅस गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया। सीटीएम ने बताया कि यह अच्छी बात है कि रेडक्रास द्वारा शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। 1920 में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की स्थापना हुई थी। तब से लगातार 100 वर्षों में यह समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य कर रही है। जागरूकता वाहन 14 मार्च तक जिले में सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों तथा सरपंचों के माध्यम से ग्राम सचिवालय में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर रेडक्राॅस के कार्यक्रम आमजन तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय रेडक्राॅस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के कार्यालय से रेडक्राॅस गतिविधियों पर आधारित तीन बसें हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा हरियाणा राज्य भवन चंडीगढ़ से 28 फरवरी को झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया था। बसें हरियाणा राज्य के सभी जिलों में आमजन को रेडक्राॅस एवं सेंट जॉन एंबुलेंस भारत की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों को लघु फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

इन जगह पर पहुंचा वाहन

जागरूकता वाहन 13 मार्च को चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, ऑटो मार्केट, जीजेयू, आर्य नगर, धीरणवास, भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद, आदमपुर बस स्टैंड, बहुतकनीकी संस्थान, गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर, सिविल हस्पताल आदमपुर, कोहली, फ्रांसी, अग्रोहा सीएचसी, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, अग्रोहा धाम तथा 14 मार्च को हिसार से सातरोड़ खास, सिविल अस्पताल हांसी, हांसी बस स्टैंड सहित कई जगह यह वाहन जाएगा।

भारतीय रेडक्राॅस की कल्याणकारी गतिविधियों के जागरूकता वाहन को सीटीएम ने दिखाई झंडी। इस मौके पर सचिव रविंद्र कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र श्योराण, राहुल शर्मा, जगदीश चंद, सुरेश कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार व बलबीर सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...