अाजाद नगर को नए बने 33 केवी सब स्टेशन से अब मिलेगी बिजली
अाजाद नगर काे अब नए बने 33 केवी सब स्टेशन से बिजली मिलेगी। राजगढ़ राेड अाैर अाजाद नगर काे नए बिजली घर से जाेड़ने के लिए शुक्रवार कई घंटे पावर कट लगाना पड़ा। इस दाैरान पुरानी लाइनाें काे बिजली घर से जाेड़ा गया। बिजली निगम के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी कार्य में लगे रहे। पूरे दिन काम के चलते क्षेत्र में सुबह से गई लाइट रात काे बहाल हाे पाई। सब स्टेशन के बनने से न केवल राजगढ़ रोड बल्कि कैमरी रोड स्थित बसी छोटी-बड़ी सभी 35 कॉलोनियों के निवासियों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
समस्या होगी खत्म
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एस सभ्रवाल ने बताया कि इस बिजली घर के बनने से आर्य नगर और हिसार बिजली घर पर बिजली के लोड की समस्या खत्म हो जाएगी।