पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गा माता मंदिर से बाबा बालकनाथ के झंडे की शोभायात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | तरसेम नगर स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ एवं दुर्गा माता मंदिर से बाबा बालकनाथ के झंडे की 51वीं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शाेभा यात्रा में हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालु़ओं ने भी भाग लिया। जानकारी देते हुए मंदिर सेवक रामचरण गुप्ता ने बताया कि भगत संजीव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई बाबा बालकनाथ के झंडे की शोभा यात्रा तरसेम नगर स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। शोभा यात्रा तरसेम नगर से होती हुई मिल गेट, लाहौरिया चौक, जहाज पुल, नागोरी गेट, पारिजात चौक, राजगुरु मार्केट, डोगरान मौहल्ला, शांति नगर, 12 क्वार्टर रोड सहित शहर के मुख्य क्षेत्रों से होती हुई मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
खबरें और भी हैं...