पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाजिरी की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन : गंगवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी से हजारों लोगों का काफिला लेकर पहुंचेंगे : विनोद भयाना

भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हाजिरी की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा। यह बात सम्मेलन के संयोजक डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा कही। वह पार्टी के जिला उपप्रधान प्रेम वर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गंगवा ने कहा कि 15 मार्च को हिसार में होने वाले सम्मेलन के लिए पिछड़ा वर्ग के लोगों में भारी उत्साह है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। वे पिछड़ा वर्ग के लोगों को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी में रीढ़ है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में हजारों की भीड़ मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचेगी। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी से हजारों लोगों के काफिले को लेकर वह हिसार पहुंचेंगे। हांसी विधानसभा में भी सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार, ‘सबका साथ-सबका विकास‘ के आधार पर कार्य कर रही है। मनोहर सरकार प्रदेश के प्रत्येक छोर पर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को ध्यान कर उनके लिए योजनाएं बनाने का कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग के डायरेक्टर अशोक कनौजिया, जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक ढालिया, जिला मंत्री मंजू टूटेजा, मंडल अध्यक्ष शहरी धर्मवीर रतेरिया, सोरखी मंडल अध्यक्ष, सरजीत यादव, सूबे सिंह सैन, वीरेंद्र वर्मा, राम सिंह प्रजापत, शेर सिंह प्रजापत, मोहन बंसल, मनोज, राजेश बंसल, देवी लाल प्रजापत अादि मौजूद थे।

डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा का स्वागत करते पिछड़ा वर्ग के नेता।
खबरें और भी हैं...