पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह में बैलून और बेस्ट फैमिली फोटो रहे रोचक गेम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद वीर शाखा ने लग्न पैलेस में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शाखा अध्यक्ष मदनलाल यादव ने बताया कि समारोह का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसमें जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार तथा नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना अतिथि के तौर पर शिरकत की। शाखा सचिव धर्मपाल गर्ग ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया।

प्रांतीय अध्यक्ष महिपाल यादव ने भारत विकास परिषद के कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. सुमन यादव व सीए अंकुर गोयल ने मंच संचालन किया। समारोह में सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिपाल यादव, मदनलाल यादव और विकास लाहौरिया को समाज सेवक सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बैलून गेम, बेस्ट फैमिली फोटो सहित कई रोचक गेम्स हुए। प्रसिद्ध कवि महेंद्र जैन की सुपौत्री हिना ने होली पर कविता पाठ किया और खुशबू ने गीत की प्रस्तुति दी।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई, जिसमें डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. सुनीता सिरोही और डॉ. इंदु मुंजाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कुलपति प्रो. टंकेश्वर ने उपस्थितजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं, वहीं नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने वीर शाखा से हिसार को हरा भरा करने के लिए पौधारोपण करने का आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष मदनलाल यादव ने पांच हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया और हरित हिसार अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर अरूण गोयल, नरेंद्र शर्मा, अंकुर यादव, केपी नारंग, संतलाल महता, महेंद्र जैन, सुदेश सोनी, मुकेश कुमार, चंद्रभान वर्मा, सुजीत कुमार मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद् की ओर से अतिथिगणों को सम्मानित करते हुए।
खबरें और भी हैं...