- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Bank Has Made A Wood Making Machine For Fuel From The Municipal Corporation Will Use In The Sanctuary
बैंक ने नगर निगम काे दी गाेबर से ईंधन के लिए लकड़ी बनाने की मशीन, गोअभयारण्य में हाेगी यूज
आईसीआईसीआई बैंक ने नगर निगम को गोबर से ईंधन के लिए लकड़ी बनाने वाली मशीन दी है। यह मशीन सीएसआर के तहत दी गई है। अब नगर निगम प्रशासन इस मशीन काे गोअभयारण्य में पहुंचाएगा।
इस मशीन के माध्यम से गोबर से लकड़ी बनाने का कार्य हाेगा। गुरुवार को मेयर गौतम सरदाना की मौजूदगी में बैंक स्टाफ मशीन भेंट की। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि अब इस मशीन के माध्यम से गोबर से लकड़ी तैयार की जा सकेगी। इससे निगम को आर्थिक लाभ भी होगा। मेयर ने कहा कि निगम प्रशासन गोअभयारण्य मे बेहतर प्रबंध के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बच्चों के लिए वहां झूले व खेलने के लिए प्रबंध किए हैं। वहीं अब गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन से गोबर के उपयोग का खाद बनाने के अलावा एक अाैर विकल्प तैयार हो गया है। अब निगम इस मशीन के माध्यम से लकड़ी बनाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल ने कहा कि बैंक के माध्यम से मशीन लगाई गई है। इस मशीन से 2 फीट, ढाई फीट व 3 फीट तक की लकड़ी तैयार हो सकेगी। इससे गोबर का उपयोग लकड़ी के रुप में किया जा सकेगा।
मशीन भेंट करते बैंक स्टाफ सदस्य माैके पर माैजूद मेयर गाैतम सरदाना, कमिश्नर डॉ. जेके अाभीर व अन्य अधिकारी।