बैंकर बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने, घर में वृद्धा को अकेले पाकर चोर ने नकदी, गहने उड़ाए
आजाद नगर स्थित अशोक विहार काॅलोनी में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी शशि चोपड़ा पुत्री बीएसएफ कर्मी नन्हा राम के आवास में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने अलमारी से करीब 20 तोले सोने के गहने, लगभग 70 हजार रुपये, पदक सहित अन्य सामान चुरा लिया।
चोपड़ा दंपति ने बैंक में जॉब कर रही अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदकर रखे हुए थे। इस वारदात के वक्त दंपति रिश्तेदार के यहां शोक जताने के लिए गया हुआ था। बच्चे पढ़ाई, नौकरी व खेल के सिलसिले में घर से बाहर थे। सिर्फ 90 वर्षीय मां सुंदर देवी मौजूद थी। जिसने आहट सुनकर चोरों को टोका लेकिन इनके कम दिखने और अस्वस्थ होने का फायदा उठाकर अपने मनसूबों में कामयाब हो गए। दोपहर करीब सवा एक बजे दंपति लौटकर आया तो चोरी का पता चला। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने साक्ष्य जुटाए और चोरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
अंदेशा है कि चोरों ने रैकी के बाद वारदात की है। इतना ही नहीं चोर को पता था कि घर में कौन सदस्य मौजूद है और अलमारी कहां रखी हुई है। बता दें कि नन्हा राम शहीद प्रेम सिंह चोपड़ा के भाई हैं।
मां ने पूछा कौन, चोर बोला: कृष्ण हूं चाबी लेने आया हूं
बीएसएफ कर्मी नन्हा राम ने बताया कि महाराष्ट्र में पोस्टिंग है। अभी छुट्टियां लेकर आया था। अपनी प|ी पुष्पा के साथ रिश्तेदार के यहां शोक जताने गया था। घर पर मां सुंदर देवी मौजूद थी जोकि अस्वस्थ हैं। चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उम्र के चलते आंखों की रोशनी भी कमजाेर हो गई है। हम सुबह करीब 11 बजे चले गए थे। बच्चे भी घर से बाहर थे। जब दोपहर को करीब सवा एक बजे लौटकर आए तो चोरी का पता चला। मां सुंदर देवी ने बताया कि किसी के अंदर आने की आहट सुनी थी। मैंने पूछा कि कौन है। वह बोला कि कृष्ण हूं। फिर पूछा कौन कृष्ण और अंदर कैसे आ गए। वह बोला कि मैं अपनी चाबी भूल गया हूं। वह लेने आया हूं। शायद दूसरे कमरे में रखी है। फिर अलमारी को खोलने की आवाज सुनाई दी। तब मां ने पूछा कि क्या कर रहे हो तो बोला कि चाबी लेने आया था। इसके बाद वह चला गया था।
लोग बोले, थाना बनने के बाद पेट्रोलिंग नहीं होती
इस घटना से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि आजाद नगर चौकी के समय पुलिस की टीम गश्त करती थी, लेकिन थाना बनने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं है। इसका फायदा अपराधी उठाते हैं।
मां अस्वस्थ, प|ी को लगा सदमा हुई बेहोश
नन्हा राम ने बताया कि मां अस्वस्थ है मगर इस वारदात के बाद प|ी पुष्पा को काफी गहरा सदमा लगा है। बेटी की शादी के लिए खरीदे गहने चोरी हो गए। वहीं अपने मुक्कों से पदक जीतकर लाई बेटी के मेडल चोरी कर लिए। इस घटना को याद करके पुष्पा बार-बार बेसुध हो रही है। जिसके इलाज के लिए डॉक्टर को घर बुलाकर लाना पड़ गया।
वह अलमारी जहां से चाेरी कर लिए गहने, नकदी।