बार एसो. ने कमेटी के ऑफिस का उद्घाटन किया
जिला बार एसोसिएशन के लाला लाजपत राय कॉम्पलेक्स में चैंबर्स बिल्डिंग कमेटी के लिए नये ऑफिस का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बार के पदाधिकारियों द्वारा बिल्डिंग कमेटी की मीटिंग रखी गई। इसकी अध्यक्षता हिसार बार के प्रधान मोहित अरोड़ा ने की। मीटिंग में बिल्डिंग के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बिल्डिंग में नई लिफ्ट का कार्य जल्द शुरू करवाने और उससे संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर होली मिलन समारोह व जलपान का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने जलपान का लुत्फ उठाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बार के सचिव सुनील पूनिया बिश्नोई ने सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी। मीटिंग में बार के उपप्रधान जयदीप सिंह पूनिया, सह सचिव संदीप श्योराण, कोषाध्यक्ष गौरव नैन, लाइब्रेरी इंचार्ज अश्वनी आर्य सहित अधिवक्ता ओम नारायण कौशिक, सरदार बलविंदर सिंह, संदीप बूरा, विवेक सैनी, मनीष बंसल आदि काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।
बार एसाेसिएशन के पदाधिकारी अाैर अधिवक्ता विकास कार्याें पर चर्चा करते हुए।