पोस्ट ऑफिस में बैटरियां चोरी, केस दर्ज
हांसी| पुरानी कचहरी में स्थित डाकघर में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर बैटरियां चुरा ली। चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। मामले में पुलिस छानबीन
में जुटी।
पुलिस को दी शिकायत में डाकघर के उप डाकपाल रविंद्र सिंह ने बताया कि वह पुरानी तहसील के भवन में स्थित डाकघर में कार्य करते हैं। शुक्रवार सुबह डाकघर में पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के दरवाजे पर लगे दो तालो में से एक ताला गायब था व दूसरे ताले की कुंडी को दरवाजे से अलग करके खोला हुआ था। अंदर जाने पर पाया कि कार्यालय मे किराये पर लिये गये इनवर्टर की दो बैटरियां गायब थी।