पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Be Cautious Stay Safe Cyber Thugs Sending Fishing Mail Related To Kareena Virus Poisoning Gangs Can Distribute Masks In Trains Victim

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.. काेराेना वायरस संबंधी फिशिंग मेल भेज रहे साइबर ठग, ट्रेनों में जहरखुरानी गिरोह मास्क बांट बना सकता है शिकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के संदिग्ध यात्रियाें के लिए बीकानेर डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के आसपास सतर्कता केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि संदिग्ध काे भर्ती करने के बाद उसकी देखरेख की जा सके। अधिकारियों के निर्देश पर प्रथम चरण में बीकानेर डिविजन के सिरसा के बारातघर में 50 बेड, बीकानेर में बारातघर और आॅडिटोरियम में 120-120 बेड, लालगढ़ के बारातघर में 60 बेड जबकि लालगढ़ के ट्रेनिंग स्कूल में 60 बेड, हनुमानगढ़ के बारातघर में 50 बेड, चुरू के अाेल्ड रनिंग रूम की बिल्डिंग में 50 बेड का सतर्कता केंद्र बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। संदिग्ध काे पहले सतर्कता केंद्र ले जाया जाएगा। जहां से उसे नजदीकी आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा। यही नहीं सभी सतर्कता केंद्र के अंदर डाॅक्टर से लेकर फार्मासिस्ट वार्ड ब्वॉय की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण में भिवानी, सिरसा और अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सतर्कता केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी


रेलवे अधिकारियों ने काेराेना वायरस की आशंका काे लेकर मास्क बांटने शुरू कर दिए हैं। यही नहीं यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9001197555, 9001197511 नंबर जारी किए हैं। जिन पर काेराेना के मरीज संबंधी जानकारी दी जा सकती है।


लोन दिलाने के ऑफर पर क्लिक करते ही खाली न हाे जाएं खाते


साइबर ठगाें ने कपड़ाें से लेकर लाेन दिलाने संबंधी ई-मेल लाेगाें के पास भेजने शुरू कर दिए हैं। लुभावने अाॅफर संबंधी कुछ शिकायतें माैखिक रूप से विभागीय अधिकारियों से भी की गई है।


रेलवे अिधकारियों ने की लोगों से अपील-अनजान व्यक्ति से न लें मास्क

इसके अलावा ट्रेन व बसाें में सफर करने वाले यात्रियों काे भी जहरखुरानी गिराेह के सदस्य काेराेना वायरस के प्रति जागरूक करने के नाम पर मास्क देने के दाैरान अपना शिकार बना सकते हैं। रेलवे और राेडवेज विभाग यात्रियों काे जागरूक कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जहरखुरानी गिरोह के सदस्याें ने लाेगाें काे मास्क के नाम पर नशीला पदार्थ युक्त मास्क देकर उन्हें अपना शिकार बना सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पता चला है कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्य लाेगाें के पास पहुंचकर स्वयं काे जागरूकता दूत बताकर नशीला पदार्थ लगा मास्क दे रहे हैं, जिसे लगाते ही लाेग बेहाेश हाे जाते हैं। हालांकि बीकानेर डिविजन में अभी तक जहरखुरानी गिरोह के लूटने का केस सामने नहीं अाया है। ट्रेन में जहां जीआरपी व आरपीएफ स्काॅट लाेगाें से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अनजान व्यक्तियों से यात्रा के दाैरान मास्क न लें।

यात्रा के दौरान रहंे सावधान: सीनियर डीसीएम


कोरोना वायरस काे लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। वहीं रेलवे स्टेशनाें पर पंफ्लेट भी लगवाए गए हैं। अनजान मेल अादि काे नहीं खाेलने की अपील की जा रही है।\\\'\\\' - जितेंद्र कुमार मीणा, सीनियर डीसीएम, बीकानेर डिविजन।

संदिग्ध मरीज मिलते ही तुरंत भर्ती करेंगे : मीणा


बीकानेर डिविजन के सिरसा समेत पांच रेलवे स्टेशनों के आसपास सतर्कता केंद्र बनाए जा रहे हैं। संदिग्ध मरीजाें काे तुरंत भर्ती किया जाएगा। जगह भी तलाश ली गई है। यात्रियाें काे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।’’ - जितेंद्र कुमार मीणा, सीनियर डीसीएम, बीकानेर डिविजन।

लगाए जाएंगे 20 हजार से अधिक पाेस्टर

रेलवे के अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियाें काे जागरूक करने के लिए बीस हजार से अधिक पाेस्टर लगाए जाने हैं। हिसार के अलावा भिवानी, बीकानेर में पाेस्टर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। पाेस्टर के माध्यम से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

काेराेना काे लेकर अलर्ट : बीकानेर डिविजन के पांच स्टेशनों के पास बनाए जाएंगे सतर्कता केंद्र

भास्कर न्यूज | हिसार

साइबर ठगाें ने काेराेना वायरस काे भी हथियार बनाना शुरू कर दिया है। साइबर ठगाें ने ठगी के लिए काेराेना वायरस से बचाव संबंधी ईमेल लाेगाें के पास भेजने शुरू कर दिए हैं। यही नहीं जहरखुरानी गिरोह काेराेना वायरस काे लेकर ट्रेनाें या फिर रेलवे स्टेशनाें पर मास्क बांटने की अाड़ में यात्रियों काे शिकार बना सकता है। रेलवे पंफलेट और लाउड स्पीकर के माध्यम से यात्रियों काे जागरूक कर रहा है। रेलवे ने काेराेना वायरस की आशंका के चलते जहां मास्क बांटने शुरू कर दिए हैं। वहीं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

काेराेना काे लेकर भेज सकते हैं फिशिंग मेल : काेराेना वायरस काे लेकर हैकर भी सक्रिय हाे गए हैं। हैकरों ने भी साेशल मीडिया काे हथियार बनाना शुरू कर दिया है। लाेगाें के पास फिशिंग मेल भेजनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी किसी ने पुलिस या फिर अन्य अधिकारियों से मेल भेजने की शिकायत नहीं की है। रेलवे ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ई-मेल भेजने वाले हैकरों के खिलाफ जागरूक करना शुरू कर दिया है। अपील की जा रही है कि अनजान मेल काे खाेलकर न देखें। वरना सिस्टम हाे सकता है हैक, यही नहीं पर्सनल डिटेल काे हैकर हासिल करने के बाद खाते में सेंध लगा सकते हैं।

{काेराेना वायरस या काेविड 19 से बचाव के लिए काेई ई-मेल अाए ताे उसे खाेलने में सावधानी बरतें।

{विदेशी नामाें से अाए ई-मेल पर क्लिक न करें।

{किसी काे सिस्टम पासवर्ड न बताएं।

{कंप्यूटर सिस्टम पर अपनी बैंक डिटेल्स और पासवर्ड सेव करके न रखें।

{प्राइवेट फाेटाे एप में रखें और उसे दूसरा पासवर्ड डालकर प्राेटेक्ट करें।

{ट्रेन में यात्रा करते समय किसी से मास्क न लें।

साइबर एक्सपर्ट विनाेद कुमार के अनुसार यह बरतें सावधानी
खबरें और भी हैं...