पार्कों के सौंदर्यीकरण को दिया जाएगा बढ़ावा, संस्थाएं गोद लें पार्क : मेयर
मेयर गौतम सरदाना ने सेक्टर 16-17 के सद्भावना पार्क, यमुना पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को पार्कों का उद्घाटन किया। पार्कों में लगाए गए शिलालेखों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक डाॅ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना के अलावा वार्ड पार्षद अमित ग्रोवर का नाम भी अंकित किया गया है। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण के कामों को बढ़ावा दिया जाएगा। नगर निगम के सभी पार्कों को संस्थाओं, वेलफेयर एसोसिएशन आदि को सौंपे जाएंगे। जिससे सभी पार्कों की देखरेख हो सके और उन्हें ओर सुंदर बनाया जा सके। शहर के पार्कों को लेकर पार्क प्रतियोगिता चल रही है। पार्क प्रतियोगिता में देखने को मिला है कि शहर के कई पार्कों समितियों, संस्थाओं, वेलफेयर एसोसिएशनों ने बेहतरीन कार्य किया है। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पार्क प्रतियोगिता में कई पार्कों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई वेलफेयर, संस्थाओं और समितियों ने उम्दा काम किया है। ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। निर्णायक मंडल आपसी सहमति से जल्द ही पार्क प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करेगी। एसई रामजीलाल ने कहा कि शहर के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इंजीनियरिंग के सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि पार्कों के सौंदर्यीकरण में कोई कोताही नहीं बरती जाए। यदि कोई कमी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। पार्क प्रतियोगिता के तहत सेक्टर 16-17 के माॅडल पार्क डिवेलपमेंट कमेटी व सरस्वती पार्क। इस अवसर वार्ड 14 पार्षद अमित ग्रोवर, एक्सईएन संदीप सिहाग, एमई सुनील लांबा अाैर पार्क इंचार्ज नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।