मुआवजे की मांग को लेकर भाटोल के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाटोल जाटान और भाटोल रांगडा़न के लोगों ने एसडीएम डॉ़ जितेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बरसात से उनके गांव की गेहूं की फसलें पूरी तरीके से खराब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक पानी जमा है और फसलों के बचने के कोई आसार नहीं है। उन्होंने एसडीएम से तत्काल स्पेशल गिरदावरी कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन देते भाटोल जाटान के किसान।