- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Bhuna Resident Welfare Society Executive Committee Formed Anil Hans Head And Anil Became Secretary
भूना रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी गठित, अनिल हंस प्रधान अाैर अनिल बने सचिव
हिसार | भूना रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी की आम सभा मॉडल टाउन स्थित दिव्य योग मंदिर में जगन चुघ की अध्यक्षता में हुई। आम सभा में सर्वसम्मति से अनिल हंस को प्रधान व अनिल धवन को सचिव चुना गया। आम सभा में ही नवनियुक्त प्रधान अनिल हंस ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें लाजपतराय चानना, बीडी खट्टर, एसएल महता, जीसी वधवा, एसके चुघ व जगन चुघ को संरक्षक, गुरचरण ग्रोवर, मुनीष खट्टर, एमपी चुघ, अशोक रेवड़ी व दर्शन गिरधर को उपप्रधान, आरएस गिरधर को कैशियर, ईश कुमार व सुरेंद्र चुघ को सहसचिव, आरसी सेठी को ऑडिटर व जेडी महता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी जेडी महता ने बताया कि नवनियुक्त प्रधान ने कार्यकारिणी विस्तार में केएल खट्टर, सतीश खट्टर, राजेंद्र गिरधर, केएल गिरधर, अनिल परूथी, दीपक कालरा, विनोद धमीजा व सुनील सचदेवा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।