पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जांगड़ा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाने पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा को पार्टी द्वारा राज्यसभा के सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर खुशी का इजहार किया गया।

उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जांगड़ा को टिकट देने से न केवल पिछड़े वर्ग, अपितु सभी साधारण कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि रामचन्द्र जांगड़ा को राज्यसभा की टिकट मिलने पर पिछड़ा वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह है। विश्वकर्मा धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान भरत सिंह जांगड़ा, काठ मंडी के प्रधान रामनिवास जांगड़ा, महासचिव बिजेंद्र जांगड़ा, बनारसी जांगड़ा, महासिंह जांगड़ा, शंकर जांगड़ा, प्रवीन जांगड़ा, सुनील जांगड़ा, संजीव जांगड़ा, रमेश जांगड़ा मौजूद थे। पार्टी के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, निगरानी कमेटी के चेयरमैन प्रवीण बंसल, साहिल भयाना, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी, पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव, पार्षद सोनू जांगड़ा, पार्षद बलवान गुर्जर, नवीन ठाकुर, सोरखी मंडल पूर्व प्रधान रामअवतार शर्मा, तनुज खुराना, अजय भारद्वाज, मास्टर अशोक नायक आदि भी मौजूद रहे।

रामचंद्र जांगड़ा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...