तिहरे हत्याकांड के शिकार लोगों की याद में किया रक्तदान
शेखपुरा में तिहरा हत्याकांड में मारे गए कामरेड राम कुमार कसाणा, प्रदीप फौजी व मुकेश सिराधना की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का आयोजन हनुमान मंदिर में किया गया। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बलबीर प्रधान, प्रधान संजय कसाणा, दलबीर सिराधना, उमेद सिराधना, देव कसाणा, अमित, मनदीप आदि उपस्थित रहे।