चैक बाउंस मामले में ब्रिक फील्ड कंपनी के मालिक काे चार माह की सजा
जसवंत हत्याकांड : सीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
हिसार | अग्राेहा क्षेत्र के संडाेल गांव के जसवंत हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों आरोपियों काे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसकाे लेकर परिजनों में पुलिस के प्रति अाक्राेश पनप रहा है। परिजनों ने सीएम काे पत्र भेजकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। सीएम काे भेजे पत्र में संडाेल गांव के रहने वाले युवराज सिंह ने बताया कि उसके पिता जसवंत सिंह की 20 फरवरी काे पत्थर मारकर गांव के तीन लाेगाें ने हत्या कर दी थी।
हिसार | वर्ष 2017 में खरीदे गए डीजल के 1 लाख 89 हजार रुपये का चैक बाउंस हाेने के मामले में जेएमआईसी जितेंद्र कुमार की अदालत ने ब्रिक फील्ड के मालिक काे दाेषी मानते हुए चार माह की सजा सुनाई। साथ ही पीड़ित काे हर्जाने के ताैर पर ढाई लाख रुपये देने के आदेश भी दाेषी काे दिए गए हैं। लाडवा के पूनिया किसान सेवा केंद्र की मालिक सुशीला देवी ने शिकायत करते हुए बताया था कि वर्ष 2017 में लाडवा के ही ब्रिक फील्ड के मालिक ने करीब एक लाख 89 हजार का डीजल अलग-अलग तारीख में खरीदा था। मालिक ने उसे एक लाख 89 हजार का चैक जारी कर िदया। जाेकि खाते में रूपये नहीं हाेने के कारण बाउंस हाे गया। सुशीला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था।