- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Brother Tejpal Joins Lawrence39s Henchmen Raman And Chawla To Avenge Raju Saini39s Death
राजू सैनी की मौत का बदला लेने को भाई तेजपाल ने मिलाया था लॉरेंस के गुर्गे रमन और चावला से हाथ
शहर में पिछले एक-दो माह में हुए कई जघन्य अपराधों में गैंगस्टर विनोद काना और लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का हाथ रहा है। सभी जेल में दोस्त बने और फिर बाहर आकर गिरोह बनाकर एक-दूसरे का इंतकाम लेने में साथ देना शुरू कर दिया। टैक्सी स्टैंड पर सूरजभान उर्फ राजू सैनी की हत्या, कृष्णा नगर में राकेश पंडित पर गोलियां चलाकर हत्या का प्रयास करना गैंगवार का उदाहरण है। दोनों गिरोह का टारगेट बदमाश अशोक उर्फ शौकी के भाई और पंडित के दोस्त नीरज उर्फ नीरू की हत्या करना है। इसका खुलासा सीआईए प्रथम की गिरफ्त में आए बदमाश इंद्रा काॅलोनी वासी रमन वाल्मीकि और सीसवाल हाल संत नगर वासी तेजपाल सैनी (मृतक राजू सैनी का भाई) ने किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूला है कि 20 फरवरी को कृष्णा नगर में राकेश पंडित पर फायरिंग की वारदात में उनका हाथ है। इन आरोपियों से 4 अवैध पिस्ताैल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को बरामद कर लिया है।
जानिए... पुलिस जांच के अनुसार कौन, किसका गुर्गा
जेल वार्डर की हत्या मामले में सजायाफ्ता कैदी हांसी वासी देवेंद्र चावला जेल में रहने के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया था। इंद्रा काॅलोनी वासी रमन और इसके साथी जेल में रहे थे। जिनका भी संपर्क हो गया था। कृष्णा नगर निवासी राकेश पंडित का दोस्त नीरज उर्फ नीरू और रमन वाल्मीकि पहले दोस्त हुआ करते थे। एक साथ हत्या के मुकदमे में जेल जा चुके हैं। बाद में इनकी बिगड़ गई थी। तभी से एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं। पंडित और नीरू दोस्त हैं। इसको लेकर रमन की आंख में दोनों चुभ रहे थे। उनमें पहले भी विवाद हो चुका है। इधर, काना गैंग के खास गुर्गे सज्जन बालसमंदिया के भाई कपिल बालसमंदिया ने बदमाश सीसवालवासी अशोक उर्फ शौकी सहित अन्य के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर राजू सैनी की टैक्सी स्टैंड पर गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। मृतक राजू सैनी के भाई तेजपाल सैनी ने मौत का बदला लेना था। उसने अशोक उर्फ शौकी के अलावा उसके भाई की हत्या करनी थी, जिसके लिए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रमन और चावला का सहयोग लिया था। पर, वह कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस काना गैंग के कपिल बालसमंदिया, सुरजीत उर्फ शिवा, विकास को गिरफ्तार कर चुका है। अब लॉरेंस गैंग का रमन और तेजपाल पकड़ा गया है।
सीअाईए वन की गिरफ्त में पंडित फायरिंग मामले के अाराेपी रमन वाल्मीकि अाैर तेजपाल सैनी।