पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक चालक की सूझबूझ से बची बस यात्रियों की जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| नेशनल हाईवे-52 पर लुदास-शाहपुर गांव के पास मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा होते-होते टल गया। अखिल भारतीय ज्याणी खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी ज्याणी ने इस मामले में रोडवेज चालक को निलंबित करने व ट्रक चालक को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने की मांग की है। सवारियों से भरी एक बस हिसार से शाहपुर जा रही थी। जब यह बस नेशनल हाईवे के चौराहे पर पहुंची तो बस चालक ने बिना देखे हाईवे को क्रॉस करने की कोशिश की। इसी बीच हाईवे पर लुधियाना से इंदौर जा रहा आलुओं से भरे एक ट्रक के साथ बस की भिड़ं होते-होते बची। ट्रक चालक हरदीप सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रक को हाईवे के साथ लगते गड्ढे में उतार दिया।

ट्रक चालक हरदीप सिंह व ट्रक परिचालक।
खबरें और भी हैं...