पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा सरकार में पिट रहा व्यापारी, लुट रहा किसान : बजरंग दास गर्ग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यापारी प्रतिनिधियों कि बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या, फिरौतियों की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने नारनौंद के कारोबारी धर्मपाल मित्तल से अपराधियों द्वारा लूटपाट करने व पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक अपराधियों को न पकड़ने पर भारी नाराजगी जताई। गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से टेलीफोन पर अपराधियों को पकड़ने के लिए कहा। गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में पहले ही व्यापार व उद्योग पिछड़ते जा रहे हैं। हरियाणा कृषि उपज प्रदेश है। जबकि हरियाणा से आयल, ग्वार, कपास व दाल मिलें बड़ी संख्या में बंद हो चुकी हैं। लघु उद्योग गांवों से 90 प्रतिशत बंद हो चुके हैं और पलायन कर चुके हैं। व्यापार व उद्योग पिछड़ने के कारण प्रदेश में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन, बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी व कम ब्याज पर लोन देने का कानून नहीं बनाएगी, तब तक कोई भी उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाने की गलती नहीं करेंगे। सरकार को प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए। उन्होंने धर्मपाल मित्तल को हरियाणा व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की।

जगन्नाथ, राजेंद्र बंसल, लाल बहादुर खोवाल, मंडल प्रधान राजबीर खेड़ी वाला, दौलतराम, कृष्ण सिंगला, सुरेश सिंमार, डा. राजबीर पांडे, राजबीर माजरा, बिट्टु, सुशील गर्ग, अनिल मोठ, रमेश मित्तल, सतीश शर्मा, रामलाल, सुरेंद्र, चिमन गोयल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...