करोना वायरस को लेकर लगाया कैंप
बरवाला | ढाणी गारण मार्ग स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेदा में शनिवार को करोना वायरस को लेकर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कश्यप ने विद्यार्थियों को करोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खांसते हुए व छींकते समय रुमाल व टिश्यू पेपर का उपयोग करें। इस अवसर पर कालेज के निदेशक कृष्ण दुहन, उपनिदेशक दुलीचंद शर्मा, प्रिंसिपल नारायण सिंह, सुनील कुमार दलाल, डॉ.सत्यवान सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
नेशनल कॉलेज में छात्राओं को करोना से बचाव की जानकारी देते चिकित्सक।