कार सवारों ने बस चालक से की मारपीट हांसी में फंसे दिल्ली जाने वाले यात्री
हांसी | सिरसा से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले एक कार में सवार थे। मारपीट में घायल चालक रमेश कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। चालक को बस सहित अस्पताल लाया गया। बस के सिविल अस्पताल में खड़े होने से यात्रियों को उतरना पड़ा। अस्पताल के बाहर हाईवे पर यात्रियों को दूसरी बस के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।