कार सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो चुराई, पिछली वारदात अनट्रेस
हिसार| मॉडल टाउन स्थित लालमन पार्क के समीप प्रॉपर्टी डीलर अरुण अग्रवाल के आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो उसमें सफेद रंग की स्विफट कार कैद हुई, जोकि वाहन चोरी की पिछली वारदातों में संलिप्त रही है। आजतक पुलिस इन कार सवार चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। इसके अलावा सिर्फ एक स्कॉर्पियो बरामद हुई मगर कई इनोवा, फॉरच्यूनर व स्कॉर्पियो गाड़ी अभी बरामद करनी बाकी है।
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चोर तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच आए थे। चंद मिनटों में गाड़ी चोरी करके ले गए। बता दें कि इससे पहले सेक्टर 14, सेक्टर 13, कैमरी रोड एरिया सहित पॉश इलाकों से वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनमें सफेद रंग की स्विफट का सवार चोर कैमरों में वाहन चोरी करते हुए कैद मिले थे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद चाेरी हुई स्काॅर्पियाे अाैर उसकाे लेकर जाता स्विफट कार सवार चाेर गिराेह।