जींद मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ा, एक की मौत, 1 गंभीर
जींद मार्ग पर रविवार शाम को एक आई20 कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में नरवाना के 22 वर्षीय सोनू की मौत हो गई जबकि नरवाना के गांव ढाकल निवासी राममेहर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरवाना निवासी सोनू व राममेहर गांव ज्ञानपुरा में अपनी रिश्तेदारी में दशोटन के एक कार्यक्रम में आए हुए थे उनके साथ एक अन्य युवक भी था। कार्यक्रम के दौरान जब वे ज्ञानपुरा से आई20 कार में सवार होकर बरवाला की तरफ आ रहे थे इस दौरान बरवाला बाईपास के नजदीक कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे खड़े एक पेड से जा टकराई।
इस दौरान हुए हादसे में सोनू व राममेहर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए बरवाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि राम मेहर को हिसार रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की