पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रोहा में मां-बेटे के साथ मारपीट व घर का सामान तोड़ने के आरोप में केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा| अग्रोहा गांव में बीती रात को तीन शराबी युवकों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की और घर का सामान व स्कूटी तोड़ी। पुलिस को दिये बयान में अग्रोहा निवासी प्रियंका गर्ग ने बताया कि बीती को वह तथा उसकी मां सुमन देवी घर पर थी तो गांव के अनिल कुमार, सिंधू सहित तीन लोग घर पर आए और कहने लेगे कि आपका भाई नरेंद्र गर्ग कहां पर है। उसे जान से मारेंगे और गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो घर का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। आंगन में खड़ी स्कूटी व अन्य सामान तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही तीनों आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...