पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थुराना परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में थुराना परीक्षा केंद्र पर नकल को लेकर बोर्ड प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की है। नकल कराने पर बोर्ड के सचिव की तरफ से पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दो ऐसे मोबाइल फोन की पहचान की गई है, जिनसे नकल करवाई जा रही थी। पुलिस को दोनों मोबाइल फोन की जानकारी दी गई है और पूरी तफ्तीश साइबर सैल से कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी और षड्यंत्र का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बोर्ड के सचिव द्वारा भिवानी के एसपी को शिकायत दी गई थी। घटनाक्रम हांसी पुलिस जिला में होने के कारण एसपी हांसी को शिकायत भेजी गई।
खबरें और भी हैं...