पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा से दुष्कर्म, युवक और परिजनों सहित चार पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | शादी का झांसा देकर हिसार के एक कॉलेज की छात्रा के साथ युवक ने कई दिनों तक अपने घर पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्रा को बंधक बनाकर रखा गया। अाराेप है कि युवक की मां व बहनों ने उससे नकदी अाैर सामान छीन लिया। महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह उकलाना क्षेत्र की रहने वाली है। एक वर्ष पहले सुलतानपुर का अनुज उसके संपर्क में आया। दोस्ती के बहाने वह उससे शादी करने का झूठा सपना दिखाने लगा। 25 फरवरी को अनुज उसको अपने साथ सुल्तानपुर में ले गया। युवक का मकान वहां खेतों में है। युवक ने वहां 5 मार्च तक उसे वहां पर रखा और दुष्कर्म करता रहा। 5 मार्च को सुबह छात्रा ने अनुज को शादी करने के लिए कहा तो युवक, उसकी मां व दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका बैग छीन लिया। जिसमें 10 हजार रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बारे में महिला पुलिस थाना में शिकायत दी। वहीं छात्रा के परिजनों ने भी युवक के परिजनों से बातचीत कर शादी करने के लिए कहा। इस मामले में पंचायत भी हुई। लेकिन युवक व उसके परिजनों ने शादी से मना कर दिया। मामले में महिला पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक, उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
खबरें और भी हैं...