जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बरवाला के चेयरमैन बने चंद्रभान, संजीव चुने गए प्रधान
आॅल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन मुख्यालय करनाल शाखा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बरवाला का त्रि-वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुअा। सर्वसम्मति से चंद्रभान शर्मा काे चेयरमैन जबकि संजीव भुक्कल काे प्रधान चुना गया। प्रान्तीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय बरवाला के प्रांगण में चुनाव हुअा। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में प्रान्तीय महासचिव नरेन्द्र धीमान, प्रान्तीय सचिव सत्यवान बधाना ने भी शिरकत की। चुनाव में सर्वसम्मति से चन्द्रभान शर्मा काे चेयरमैन, संजीव भुक्कल काे प्रधान, रणधीर सिंह कुंडू काे वरिष्ठ उप प्रधान, भूप सिंह काे सचिव, मंदीप नैन काे मुख्य संगठनकर्ता, सुनील कुमार काे काेषाध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा काे मुख्य सलाहकार चुना गया। चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों को प्रान्तीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आॅल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन मुख्यालय करनाल शाखा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बरवाला के चुनाव के बाद नए पदाधिकारियाें काे पद एवं गाेपनीयता की शपथ दिलाते हुए।