दिल्ली से टोहाना में बिक्री के लिए लाया जा रहा था चिट्टा, युवक को किया काबू
उकलाना मंडी| शनिवार को सीआईए द्वितीय की पुलिस टीम ने 152 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से चिट्ठा खरीद कर लाया था और टोहाना में बिक्री के लिए ले जा रहा था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हिसार सीआईए द्वितीय टीम के उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी व्यक्ति की ओर से एक गाड़ी से चिट्टा लाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने सुरेवाला चौक पर महेंद्र उर्फ मिंदू निवासी लोहा खेड़ा जिला फतेहाबाद को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास 152 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ उकलाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से चिट्टा खरीद कर लाया था और टोहाना में बिक्री के लिए ले जा रहा था।