पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में छुपाया 53 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त सीआईए ने किया बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश

सीआईए द्वितीय की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को गांव कल्लर भेणी के एक खेत में दबिश देकर 53 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को काबू कर लिया।
उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गांव के किसी व्यक्ति की ओर से खेत में बने एक कमरे में चूरापोस्त बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने जीटी रोड के नजदीक एक खेत में बने कमरे में छापेमारी की तो वहां पर एक बोरी में कुछ नशीला पदार्थ होने का अंदेशा हुआ। नायब तहसीलदार उकलाना की मौजूदगी में बोरी को खोलकर देखा तो उसमें 53 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त मिला। पुलिस की टीम ने इस मामले में कल्लर भेणी निवासी हवासिंह उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ उकलाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...