सीआइए टू ने 10 किलो गांजा सहित एक पकड़ा
हिसार| मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की मुहिम के अंतर्गत सीआईए टू के इंचार्ज एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर किनाला वासी रामनिवास उर्फ महशा को काबू किया है। इसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक प्लास्टिक के कट्टे से 10 किलो 100 ग्राम गांजा पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। आराेपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।