पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी लेडीज ने केक काटकर और क्वालिटी टाइम बिताकर सेलिब्रेट किया वुमन्स-डे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार रोडीज की आेर से स्पेशल साइकिल राइड भी ऑर्गेनाइज की गई

सिटी रिपोर्टर } वुमन्स-डे के मौके पर सिटी लेडीज ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेशन पार्टी ऑर्गेनाइज की। इसी कड़ी में सेक्टर-15 में स्थित सिटीजन पार्क में हैप्पीनेस ग्रुप की ओर से वुमन-डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के साथ सेक्टर की महिलाएं भी शामिल रहीं।

इसी के साथ सेक्टर-13 की महिलाओं ने भी वुमन्स-डे पर स्पेशल पार्टी ऑर्गेनाइज की। इसके साथ ही हिसार रोडीज की आेर से स्पेशल साइकिल राइड ऑर्गेनाइज की गई। इसमें महिलाओें ने 40 किलोमीटर और 100 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की।

हैप्पीनेस ग्रुप की सोनिका पूनिया ने कहा कि हमें अपनी बेटियों के अरमानों को दबाने की बजाय उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए मंच देने की जरूरत है। वे जितनी भी शिक्षा ग्रहण कर सकें उन्हें वह शिक्षा दिलवानी चाहिए। इस अवसर पर सोनिका पूनिया, सोनिया ढिल्लो, रमन मल्ही, सावी गोदारा, मोनिका बैंदा, सुमन सिंह, सीमा ढांडा, मीनू मुंडलिया, दीक्षा, ज्योति महता, संगीता परूथी, उत्कृष्टा सिंह, वलीना मल्ही, वर्षिता, इशिता परूथी आदि ग्रुप की सदस्य उपस्थित थीं।

बेटियों की प्रतिभा को दें मंच

सेक्टर-13 के एनर्जेटिक योगा ग्रुप की आेर से भी वुमन-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने इकट्ठे होकर केक कटिंग करने के साथ एक-दूसरे के साथ अपने जीवन से जुड़े कुछ खास अनुभव भी शेयर किए।

सेक्टर-13 की महिलाओं ने भी सेलिब्रेट किया वुमन-डे
खबरें और भी हैं...